फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anti-corruption team arrested daroga-constable for taking bribe in Sambhal

Sambhal: मारपीट के केस में कार्रवाई के नाम पर मांगे 20 हजार, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा-सिपाही को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 03:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 23 Aug 2022 03:51 PM IST
सार

पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि आठ अगस्त को उनका गांव में विवाद हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली और मेडिकल के आधार पर कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के लिए उनसे 20 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Anti-corruption team arrested daroga-constable for taking bribe in Sambhal
रिश्वत लेने पर दरोगा-सिपाही गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र में धामपुर शुगर मिल की यूनिट के नजदीक स्थित पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा दीपक कुमार और एक सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की  टीम आरोपी दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार कर बहजोई थाने लेकर पहुंची है, जहां कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरी निवासी अनिल सिंह चौकी प्रभारी के पास पहुंचे थे। दरोगा और सिपाही ने उनसे रिश्वत के 20 हजार रुपये मांगे थे, वो उन्होंने दे दिए। जैसे ही रुपये दरोगा और सिपाही तक पहुंचे तो एंटी करप्शन की टीम ने दबिश दी। आरोपी दरोगा और सिपाही से रुपये बरामद होने पर एंटी करप्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि आठ अगस्त को उनका गांव में विवाद हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली और मेडिकल के आधार पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने के नाम पर दरोगा और सिपाही ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी सोमवार को शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed