{"_id":"6304aa19c338c4331a23fd30","slug":"anti-corruption-team-arrested-daroga-constable-for-taking-bribe-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: मारपीट के केस में कार्रवाई के नाम पर मांगे 20 हजार, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा-सिपाही को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: मारपीट के केस में कार्रवाई के नाम पर मांगे 20 हजार, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा-सिपाही को किया गिरफ्तार
Tue, 23 Aug 2022 03:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:51 PM IST
सार
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि आठ अगस्त को उनका गांव में विवाद हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली और मेडिकल के आधार पर कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के लिए उनसे 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
रिश्वत लेने पर दरोगा-सिपाही गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजपुरा थाना क्षेत्र में धामपुर शुगर मिल की यूनिट के नजदीक स्थित पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा दीपक कुमार और एक सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम आरोपी दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार कर बहजोई थाने लेकर पहुंची है, जहां कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरी निवासी अनिल सिंह चौकी प्रभारी के पास पहुंचे थे। दरोगा और सिपाही ने उनसे रिश्वत के 20 हजार रुपये मांगे थे, वो उन्होंने दे दिए। जैसे ही रुपये दरोगा और सिपाही तक पहुंचे तो एंटी करप्शन की टीम ने दबिश दी। आरोपी दरोगा और सिपाही से रुपये बरामद होने पर एंटी करप्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि आठ अगस्त को उनका गांव में विवाद हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली और मेडिकल के आधार पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने के नाम पर दरोगा और सिपाही ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी सोमवार को शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।