फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another FIR registered in Sambhal riots, Turkish community had opened fire

Sambhal News: संभल बवाल में एक और एफआईआर दर्ज, तुर्क बिरादरी ने की थी फायरिंग

Fri, 13 Dec 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Another FIR registered in Sambhal riots, Turkish community had opened fire
मुरादाबाद/संभल। संभल हिंसा में फायरिंग करने वालों पर एक और केस दर्ज किया गया है। हिंसा में गोली लगने से घायल वसीम के चाचा नसीम ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि तुर्क बिरादरी के लोगों ने फायरिंग की थी। इस केस की विवेचना मुरादाबाद से संभल ट्रांसफर कर दी गई है। संभल हिंसा में अब तक 12 केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला कोर्ट गर्वी मौलवी साहब वाली मस्जिद निवासी नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के पास ही जामा मस्जिद है। 24 नवंबर की सुबह टीम जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची थी। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सर्वे का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शहर के कुछ शरारती और उपद्रवी लोगों ने जामा मस्जिद के आसपास इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। कुछ ही देर में मस्जिद के आसपास के सभी रास्तों पर भीड़ जमा हो गई थी। इसमें तुर्क बिरादरी के लोग भी शामिल थे। जिसमें से कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने पथराव करने वाले लोगों को समझाना चाहा लेकिन उपद्रवियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मेरे भतीजे वसीम को लगी। वसीम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। नसीम और परिवार के अन्य लोग वसीम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। भतीजे के इलाज के लिए वह टीएमयू अस्पताल में ही मौजूद रहा। जिस कारण तहरीर देने में देरी हुई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पाकबड़ा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जिसे संबंधित जनपद संभल भेज दिया गया है। इस केस की विवेचना संभल में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ही चलाई थी गोली, सबूत जगजाहिर हैं...

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि बवाल के दौरान गोली पुलिस ने ही गोली चलाई है। इसके सबूत जगजाहिर हैं। बिरादरीवाद का रंग देकर पुलिस अपने गुनाह को छिपाना चाहती है। बेबुनियाद तरीके से घटना को मोड़ा जा रहा है। मस्जिद पर हक हर मुसलमान का है। जो एफआईआर कराई गई है, उसमें भी दवाब बनाया गया है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार के लोगों पर भी पूरा दबाव दिया गया है। सादा कागज पर अंगूठे तक लिए हैं। पुलिस के सभी कारनामों के सबूत हैं। इसलिए खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। मैं सदन में लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। जो सच है वह दुनिया तक पहुंच गया है। अब पीड़ितों को न्याय मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed