फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Animals being stolen in connivance with police: Ajit

पुलिस की मिलीभगत से चोरी हो रहे पशु : अजीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Animals being stolen in connivance with police: Ajit
संभल। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव का आरोप है कि चोर पुलिस की मिलीभगत से किसानों के पशु चोरी कर रहे हैं। पुलिस पशु चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती। विधायक ने पुलिस पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर एजेंसी से मामले की जांच कराने, किसानों के पशुओं को बरामद कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने डीएम संभल को भेजे पत्र में लिखा है कि जनपद की पुलिस किसानों का शोषण कर रही है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जानकारी में आया कि पिछले दिनों गांव मई हुसैनपुर में अमर पाल, योगेश, गांव परतापुर में नरेश, दुबारी कलां में श्यौराज, गांव बघाऊ में ओमपाल, गुन्नौर हीरापुर में सूरजपाल, गांव कैल में रामवीर के पशु चोरी हुए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पशुओं को बरामद करना तो दूर, पुलिस ने उनकी पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। चोरी किए गए पशुओं का कटान कर दिया जाता है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जाने पर ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया जाता है। प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सुविधा शुल्क लिया जाता है। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। विधायक ने इस मामले की किसी एजेंसी से जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा है। कहा कि किसानों के पशुओं को बरामद कराया जाए।
विज्ञापन

पशु चोरी होने पर पुलिस किसानों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है। पुलिस में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भ्रमण के दौरान किसानों ने पशु चोरी होने व रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की थी। मामले में जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधायक गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed