फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry girl student hanged herself by the noose

माता-पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry girl student hanged herself by the noose
संभल/मढ़न। दो बहनों में विवाद के बाद माता-पिता ने डांटा तो एक बहन ने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की दो बेटियों में बुधवार को विवाद हो गया था। जिसके बाद माता-पिता ने दोनों को डांट दिया। बताते हैं कि ग्रामीण की 19 वर्षीय बड़ी बेटी को यह बात नागवार गुजरी। बुधवार की रात ही युवती ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब चार बजे परिजनों की आंख खुली तो युवती का शव लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन शव नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुबह करीब आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। मढ़न चौकी इंचार्ज रोशन सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed