फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angered by his father's scolding, the son consumed poisonous substance, his condition deteriorated.

Sambhal News: पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ी

Tue, 27 Feb 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Angered by his father's scolding, the son consumed poisonous substance, his condition deteriorated.
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव रायपुर निवासी अवधेश ने सोमवार की सुबह दस बजे घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कराया है। अवधेश के पिता ब्रह्मपाल ने बताया कि वह गंगा स्नान करने गए थे। बेटे ने फोन कर सूचना दी थी कि जब वह संभल जा रहा था तो बाइक सवार दो लोगों ने उसका पीछा किया था। बेटे की इस बार उसको डांट दिया था। इस पर ही बेटे ने नाराज होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार है। बेटे का पीछा करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दी है। कैलादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर कोई नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed