फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers end hunger strike on resolution of problems

Sambhal News: समस्याओं के समाधान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समाप्त की भूख हड़ताल

Fri, 06 Sep 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers end hunger strike on resolution of problems
असमोली (संभल)। ब्लॉक परिसर में मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताव सहायिकाओं से बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने वार्ता कर 12 सितंबर तक मानदेय जारी होने के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठीं तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार को असमोली ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इसमें तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू की थी। बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार मौर्य असमोली ब्लॉक की सीडीपीओ रचना यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। पांच समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। ड्रेस का पैसा दिलाना, मानदेय और पीएलआई का पैसा हर माह की 12 तारीख तक सभी के खातों में आने की बात कही गई। जर्जर भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराने का दावा किया गया। इसके साथ ही बिजली और पंखे की व्यवस्था सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर कराने का भरोसा दिया। बाकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शासन से पत्राचार करने की बात कही। इस पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मान गईं और धरने को खत्म कर दिया गया। वहीं, भूख हड़ताल कर रहीं सोमवती शर्मा, रेखा रानी और दीपा गुप्ता को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई। इस दौरान संगीता गुप्ता, अर्चना दिवाकर, उषा वर्मा, दीपा गुप्ता, नीतू, रेखा रानी, सावित्री, निर्दोष शर्मा, पुष्पा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed