फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi center was made Panchayat Secretariat, investigation started

आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया पंचायत सचिवालय, जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center was made Panchayat Secretariat, investigation started
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव कैली पतरासी में सोमवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत कराकर पंचायत सचिवालय दर्शा दिया। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत सचिवालय में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण नहीं होने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में स्थित किसान सेवा केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र की ही मरम्मत कराकर पंचायत सचिवालय बनवा दिया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी इसे अस्थायी पंचायत सचिवालय बता रहे हैं, ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र पर आशाएं पोषाहार का वितरण कैसी करेंगी। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ग्राम समाज की भूमि मौजूद होने के बावजूद भी पंचायत सचिवालय समय रहते नहीं बनाए गए। मुख्यमंत्री ने जुलाई-2021 में पंचायत सचिवालय बनाने का कार्य पंचायत राज विभाग को सौंप दिया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। बताते चले कि पवांसा ब्लाक क्षेत्र में मुजाहिदपुर, मंगनपुर, शहबाजपुर सूरानगला, सहेरिया अवदालनगर, नूरियो सराय, कैली पतरासी, आढो़ल, सैफ खां सराय, कमालपुर खानूपुरा और निबौरा में अलग-अलग भवनों पर पंचायत सचिवालय लिखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की जांच पवांसा बाल विकास अधिकारी को दे दी गई है। बुधवार को जांच रिपोर्ट कार्यालय में आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पंचायत राज अधिकारी से भी इस मामले की शिकायत की जाएगी।

धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संभल।
आंगनबाड़ी केंद्र, किसान सेवा केंद्र और स्वास्थ्य उप केंद्र पंचायत सचिवालय बनाने का कोई आदेश मेरे पास नहीं है। ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय हर हाल में संचालित कराना था, लेकिन दूसरे विभागों के भवनों को पंचायत सचिवालय बना दिया गया है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed