{"_id":"67ddc09fcc8a4d21150fa0f1","slug":"an-accused-of-robbery-arrested-in-police-encounter-chandausi-news-c-204-1-chn1003-118603-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लूट का आरोपी।
- फोटो : मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लूट का आरोपी।
चंदौसी। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गुन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से लूटा गया जेवर और बाइक बरामद कर ली है।
बता दें गुन्नौर के गांव विजुआ नगला निवासी श्यौदान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात चंदौसी के एक बैंक से सोने की चेन और अंगूठी लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। साथ में गांव का ही दोस्त सोमवीर भी था। थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर चेन और अंगूठी समेत बाइक और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की ओर से तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तलाश में जुट गई।
मीरमपुर बन्धा तिराहा राजघाट रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय पुलिस को देख कर एक बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी ग्रीस पुत्र राजपाल निवासी गांव जुकैरा थाना गुन्नौर घायल होकर गिर पड़ा। वहीं सिपाही विशाल भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ग्रीस के पास से लूटी गई बाइक, सोने की चेन व अंगूठी समेत 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गाेली लगने से आरोपी और एक आरक्षी घायल हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।