फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amidst the preparations for the marriage, the young man created a ruckus, claimed to have married the girl a year ago

निकाह की तैयारियों के बीच पहुंचे युवक ने किया हंगामा, एक वर्ष पहले युवती से निकाह होने का दावा किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Amidst the preparations for the marriage, the young man created a ruckus, claimed to have married the girl a year ago
संभल। निकाह के दौरान पहुंचे एक युवक ने युवती के घर पर हंगामा कर दिया। एक युवक से युवती शादी करने को तैयार है लेकिन दूसरा युवक पहले से ही निकाह होने का दावा कर रहा है। इसी बात पर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत की और युवती से भी बयान लिए गए।
विज्ञापन

युवती ने पहले युवक से निकाह करने पर रजामंदी जाहिर की और दूसरे युवक पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। सोमवार की शाम चार बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। और दूसरे युवक से निकाह करने की तैयारी का विरोध किया। हंगामा करने वाले युवक का दावा है कि युवती से एक वर्ष पहले निकाह कर चुका है और अब युवती के परिजन दूसरे युवक के साथ निकाह कर रहे हैं। युवक का आरोप है कि युवती का निकाह जिस युवक से किया जा रहा है वह दूसरी बिरादरी का है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि हंगामा करने वाले युवक से उसका कोई वास्ता नहीं है और न निकाह करना चाहती है। उसको और उसके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। युवती ने कहा कि उसका निकाह जिससे तय हुआ है वह उससे ही करेगी। जिम्मेदार लोग इस मामले में पड़ गए हैं। पुलिस को समझौता कराने का आश्वासन दिया है। इसलिए पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed