{"_id":"60f5dec28ebc3e72ea6b62ee","slug":"amidst-the-preparations-for-the-marriage-the-young-man-created-a-ruckus-claimed-to-have-married-the-girl-a-year-ago-sambhal-news-mbd396316025","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह की तैयारियों के बीच पहुंचे युवक ने किया हंगामा, एक वर्ष पहले युवती से निकाह होने का दावा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह की तैयारियों के बीच पहुंचे युवक ने किया हंगामा, एक वर्ष पहले युवती से निकाह होने का दावा किया
विज्ञापन
संभल। निकाह के दौरान पहुंचे एक युवक ने युवती के घर पर हंगामा कर दिया। एक युवक से युवती शादी करने को तैयार है लेकिन दूसरा युवक पहले से ही निकाह होने का दावा कर रहा है। इसी बात पर हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत की और युवती से भी बयान लिए गए।
युवती ने पहले युवक से निकाह करने पर रजामंदी जाहिर की और दूसरे युवक पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। सोमवार की शाम चार बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। और दूसरे युवक से निकाह करने की तैयारी का विरोध किया। हंगामा करने वाले युवक का दावा है कि युवती से एक वर्ष पहले निकाह कर चुका है और अब युवती के परिजन दूसरे युवक के साथ निकाह कर रहे हैं। युवक का आरोप है कि युवती का निकाह जिस युवक से किया जा रहा है वह दूसरी बिरादरी का है।
युवती का कहना है कि हंगामा करने वाले युवक से उसका कोई वास्ता नहीं है और न निकाह करना चाहती है। उसको और उसके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। युवती ने कहा कि उसका निकाह जिससे तय हुआ है वह उससे ही करेगी। जिम्मेदार लोग इस मामले में पड़ गए हैं। पुलिस को समझौता कराने का आश्वासन दिया है। इसलिए पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई है।