फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ambulance driver assaulted after being hit by a side, traffic jam ensued

Sambhal News: साइड लगने से एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver assaulted after being hit by a side, traffic jam ensued
चंदौसी। खुर्जा गेट बाजार में सोमवार रात एंबुलेंस की साइड लगने से एक युवक ने चालक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों के सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। बाद में लोगों के समझाने पर एंबुलेंस चालक व युवक चले गए। तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन


सोमवार रात खुर्जा गेट बाजार में एंबुलेंस की साइड पैदल चल रहे एक युवक से लग गई। इस पर युवक ने एंबुलेंस को रोक लिया। एंबुलेंस चालक के साथ युवक की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवक ने फोन पर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

बाद में लोगों के समझाने पर युवक व उसके साथी और एंबुलेंस चालक मौके से चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर कैथल गेट पुलिस चौकी है। लेकिन सूचना पर भी चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं आया। लोगों ने बताया कि एंबुलेंस किसी मरीज को लेने जा रही थी। जल्दबाजी में उसकी साइड युवक से लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed