फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Altar worship was done in Lord Parshuram temple as per rituals

Sambhal News: विधिविधान से हुआ भगवान परशुराम मंदिर में वेदी पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Altar worship was done in Lord Parshuram temple as per rituals
परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन। - फोटो : परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन।
बहजोई(संभल)। मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री परशुराम भगवान परशुराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन वेदी पूजन और महाभिषेक किया गया। मंगलवार को भगवान परशुराम मंदिर सेवा समिति की ओर से सुबह मंदिर परिसर में जिला बुलंदशहर के नरौरा स्थित नरवर संस्कृत विद्या पीठ से आए आचार्य ने विधिविधान व वेद मंत्रों के साथ पूजन किया।
विज्ञापन

आयोजकों में गौरवकांत शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह सात बजे से भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति होगी। दोपहर में प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह शोभायात्रा की शुभारंभ भगवान परशुराम मंदिर से होगा। इसके बाद शोभायात्रा रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड, बर्तन बाजार, पुराना बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली रोड, नया बाजार चौक, गोलागंज, नारायन टोला, आर्य समाज रोड व हलवाई गली होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर पूरी होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का सिंहासन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज का भी पावन सानिध्य रहेगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed