{"_id":"6282a90a5d19de07fa21d83f","slug":"allegations-of-absurdity-and-recovery-on-the-electrical-workers-who-came-to-cut-the-connection-demonstrated-sambhal-news-mbd428253055","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों पर अभ्रदता और वसूली का आरोप, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों पर अभ्रदता और वसूली का आरोप, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सरायतरीन/संभल। विद्युत बिल की बकाया राशि अदा न करने पर कनेक्शन काटने मऊभूड़ पहुंचे विद्युत कर्मियों पर अभ्रदता करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। इससे आक्रोशित गांव के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग उठाई। अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एक्सईएन ने एसडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि हकीकत सामने आए।
दरअसल, इन दिनों विद्युत निगम बकायेदारों से वसूली और बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चल रहा है। सोमवार को पवांसा क्षेत्र के गांव मऊभूड़ में भी विद्युत कर्मी इसी सिलसिले में पहुंचे थे। आरोप है कि टीम द्वारा चेकिंग के नाम पर अभ्रदता और अवैध वसूली की गई। इससे आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्युत निगम की टीम चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रही है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है। गांव की नाजिश ने कहा कि दोपहर में एक बजे विद्युत निगम की टीम में शामिल लोग बिना पूछे ही घर में दाखिल हो गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं। जबरन घर में घुसकर अभद्रता की गई। इस दौरान नवाब खान, हनीफ खान, मोमिन खान, इमरान खान, फिरोज खान, इरशाद खान, अतीक खान, मुनव्वर खान, शमशाद खान, राशिद खान, साजिद खान आदि रहे।
----------------
कोट
मऊभूड़ के विद्युत उपभोक्ता नाजिश के द्वारा शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच पड़ताल के लिए पवांसा उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिनेश अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, चंदौसी।