फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   All UP Challenge Cup: Aligarh team won by defeating Chandausi in super over

ऑल यूपी चैलेंज कप : सुपर ओवर में चंदौसी को हराकर जीती अलीगढ़ की टीम

Thu, 30 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
All UP Challenge Cup: Aligarh team won by defeating Chandausi in super over
बहजोई में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में 151 रन की बराबरी के बाद सुपर ओवर खेलकर अलीगढ़ ने चंदौसी को एक विकेट से हरा दिया।
बहजोई के बड़ा मैदान पर ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। टॉस जीतकर अलीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अलीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए चंदौसी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए मैच टाई कर लिया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में चंदौसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट खोकर चार रन बनाए।

वहीं, बाद में अलीगढ़ की टीम ने एक ओवर में एक विकेट खोकर पांच रन बनाए और जीत हासिल की।अंपायर चंद्रपाल व अंकुर गुर्जर रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू व राजू गिरि ने तथा स्कोरिंग निखिल गुप्ता ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत राजू शर्मा, अंकित राघव, अय्यूब पहलवान, पुष्पेंद्र कुमार व शिवम रस्तौगी का सहयोग रहा। आयोजक ने बताया कि बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच का मुकाबला सरायतरीन और बुलंदशहर की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed