फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aligarh terror case: UP ATS picks up four youths from Sambhal, wires linked to AMU

अलीगढ़ आतंकी मामला: यूपी एटीएस ने संभल से चार युवकों को उठाया, एएमयू से जुड़े तार, स्थानीय पुलिस को पता नहीं

Wed, 08 Nov 2023 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

अलीगढ़ में आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने संभल जिले के चार युवकों को उठाया है। हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। 

विज्ञापन
Aligarh terror case: UP ATS picks up four youths from Sambhal, wires linked to AMU
यूपी एटीएस

विस्तार

अलीगढ़ से आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस की टीम संभल जिले से चार युवकों को उठाकर ले गई है। इसमें चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी नावेद सिद्दीकी (24) और तीन युवक संभल के हैं। नावेद सिद्दीकी और संभल निवासी दो युवक एएमयू के छात्र रह चुके हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से आईएस के संदिग्ध आंतकी अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। दोनों संदिग्ध आतंकी स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी संगठन के माध्यम से छात्रों से जुड़े थे। जिसके बाद से एटीएस की रडार पर एएमयू के कई अन्य छात्र भी आ गए।
विज्ञापन


चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी मूल निवासी विकासनगर कॉलोनी रामपुर नावेद सिद्दीकी ने पिछले वर्ष एएमयू से बीएससी की है। पिछले कई दिन से संभल में एटीएस डेरा डाले हुई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं थी। रविवार को एटीएस चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी नावेद मोहम्मद और संभल के तीन युवकों को उठाकर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर में रिश्तेदार के साथ रहता था नावेद

नावेद सिद्दीकी मूल रूप से रामपुर के विकासनगर कॉलोनी का निवासी है। नावेद ने बीते वर्ष एएमयू से बीएससी की है और वर्तमान में वह उत्तराखंड के गदरपुर में अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा था। वहां पर तालाब में मछली पालन का काम था। एटीएस रविवार को गदरपुर से नावेद को लेकर संभल आई और संभल के तीन और युवकों को उठाकर अपने साथ ले गई। एटीएस के आने व युवकों को साथ लेकर जाने की किसी को भनक तक नहीं लगी।

खुफिया विभाग भी जांच में जुटा

एटीएस के जिले से चार युवकों को उठाकर ले जाने के मामले में भले ही पुलिस और खुफिया विभाग अनभिज्ञता जता रहे हो, लेकिन खुफिया विभाग भी जांच में जुटा है। जिन युवकों को एटीएस अपने साथ ले गई, खुफिया विभाग उनकी जानकारी जुटा रहा है।

संभल के दो युवक भी रहे है एएमयू के छात्र

संभल के जिन तीन युवकों को एटीएस अपने साथ लेकर गई है। इनमें दो युवक एएमयू के पूर्व छात्र बताए जा रहे हैं। जबकि तीसरा युवक उनका साथी बताया जा रहा है। अलीगढ़ से गिरफ्तार हुए दो संदिग्ध आतंकियों के पास से एटीएस को जिहादी साहित्य, मोबाइल, पेन ड्राइव मिले थे। आरोपी स्थानीय युवकों को अपने साथ जोड़ते थे। सूत्रों के मुताबिक ये युवक एएमयू में पढाई के दौरान हुए आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

तीन युवकों ने की एएमयू से पढ़ाई, एक उनका साथी

एटीएस जिन चार युवकों को उठाकर ले गई है। उनमें से चंदौसी की जाट कॉलोनी निवासी नावेद ने बीते वर्ष एएमयू से बीएससी की है और अब एक माह से उत्तराखंड के गदरपुर में अपने रिश्तेदार के साथ तालाब पर मछली पालन कर रहा है। एक साल पहले पिता का निधन हो गया है।

संभल के दो युवकों ने भी एएमयू से पढ़ाई की है। जिनमें से एक वर्तमान में हैंडीक्राफ्ट का काम करता है और अक्सर अलीगढ़ आता-जाता रहता है। संभल निवासी दूसरा युवक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसकी अधिकांश बस संभल से अलीगढ़ तक चलती है।

वह बसों से स्थानीय छात्र व लोगों के साथ सामान लाने-ले जाने का काम करता है। जबकि उसके पिता मिठाई की दुकान चलाते हैं। वहीं संभल निवासी तीसरा युवक किसी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है।



एटीएस के संभल में आने और चार युवकों को उठाकर ले जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। हो सकता है टीम आई हो और जांच की हो। -श्रीश्चंद्र, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed