{"_id":"62b4bdda0412865d510b7be1","slug":"agneepath-scheme-playing-with-the-future-of-youth-chandausi-news-mbd4324136186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। भारतीय किसान यूनियन का कृषि उत्पादन मंडी समिति बबराला में 55वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने के दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को हुई महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसान परेशान हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि भाकियू असली संगठन लगातार आवाज उठाता चला रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए, तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने अग्निपथ योजना के बारे बोलते हुए कहा कि जो युवा आर्मी की तैयारी कर रहे हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाकियू असली ऐसा नहीं होने देगी। इसका पुरजोर विरोध करेंगे। कहा कि जब तक हमारी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। दस दिन बाद थाना जुनावई का घेराव किया जाएगा।
एसडीएम व सीओ पहुुंचे महापंचायत, वार्ता की
महापंचायत के दौरान एसडीएम रामकेश धामा व सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह से बैठकर बात की। चौधरी हरपाल सिंह ने उन्हें समस्या व मांगों से अवगत कराया। सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत जनता को दिया जाए। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती रोकी जाए व फुंके ट्रांसफार्मर, जर्जर लाइनें बदली जाएं। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। बिजली की जर्जर लाइनों से टूटकर गिरने से लगी आग का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए।
विज्ञापन
महापंचायत में रहे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष महाराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, युवा तहसील उपाध्यक्ष भूरे सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज पाल सिंह, रविंद्र यादव, नेमचंद यादव, सतीश यादव, किशन पाल यादव, रामगोपाल यादव, महरौली दिल्ली जिला अध्यक्ष जाकिर अली आदि किसान प्रदर्शन में मौजूद रहे।