फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Agitators blocked for rail line

आंदोलनकारियों ने रोकी रेल

Wed, 31 Jan 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 31 Jan 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Agitators blocked for rail line
ट्रैक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण का काम शुरू कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिरसी रेलवे क्रासिंग पर मुरादाबाद से संभल आने वाली डीएमयू ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही। क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। परिषद के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। रेल लाइन के लिए कार्य शुरू न होने पर राजघाट दिल्ली पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। इससे पहले ही थाना नखासा हजरतनगर गढ़ी और असमोली के थाना प्रभारी और बड़ी तादाद में पुलिस बल पहुंच चुका था। जैसे ही मुरादाबाद की तरफ से डीएमयू ट्रेन आई तो कार्यकर्ताओं ने रोकने के इशारा किया। 12.35 बजे कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी राशिद अली खां और पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया पहुंच गए। उप जिलाधिकारी को रेल मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इसमें संभल की ऐतिहासिकता का उल्लेख किया। यह भी कहा कि संभल मैंथा व्यवसाय में एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। कलियुग में भगवान विष्णु के श्री कल्कि का अवतार संभल में होने का वर्णन पुराणों में है। कल्कि महोत्सव में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नेता-अभिनेता, साधु-संत और शंकराचार्य आते हैं। इसके अलावा यहां हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारोबार है। सरकार को कारोबारों से राजस्व प्राप्त होता है। संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग छह दशक से की जा रही है। रेल लाइन का विस्तार हुआ तो केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसके लिए 860 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हो गया है। मगर कार्य शुरू नहीं हो सका। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाए। अन्यथा 15 मार्च को राजघाट दिल्ली में दोपहर 12 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन कर बेमियादी भूख हड़ताल की जाएगी। इस दौरान वैद्य सत्यप्रकाश रस्तोगी, शाहिद हुसैन, विजयपाल सिंह, मोहम्मद अली, अशफाक, पंडित कामेश शर्मा, डीपी शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, राजकुमार रस्तोगी, राजकुमार, तरुण आर्य, हाजी बब्बू, उसमान, शाकिर, राशिद, शमसुद्दीन मिस्त्री, रफत, ब्रजेश, तेजपाल सिंह यादव, होराम सिंह यादव आदि रहे। करीब 25 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल रुकने से यातायात रहा बाधित
संभल। सिरसी रेलवे क्रासिंग पर रेल रुकने से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। वाहनों में सवार लोगों में आक्रोश पनपने लगा। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया और बताया कि रेल लाइन की मांग को लेकर रेल को रोका गया है। इस बीच दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए। जब रेल आगे बढ़ी। तब जाकर वाहनों को पास कराया गया।



राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार दमन परिषद के कार्यकर्ताओं ने संभल-गजरौला रेल लाइन का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ट्रेन रोकी थी। सूचना मिलने पर हम और सीओ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। जिसे रेल मंत्री को भेजा जा रहा है। राशिद अली खां, उप जिलाधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed