फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the death of a youth injured in a fight, the report was amended to murder.

Sambhal News: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद रिपोर्ट हत्या में तरमीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
After the death of a youth injured in a fight, the report was amended to murder.
जुनावई। थाना क्षेत्र के ग्राम अहरोला नवाजी में रंजिश के चलते हुए हमले में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक अंशु की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। मुख्य आरोपी हरीशचंद को आला कत्ल डंडे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अंशु पर 23 सितंबर की रात करीब नौ बजे हमला हुआ था। उसके भाई संदीप ने 27 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, गांव के हरीशचंद, दीपचंद और राजाराम ने पुरानी रंजिश के चलते अंशु पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। अंशु को पहले सीएचसी, फिर अलीगढ़ और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

29 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले दीपचंद को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट में हत्या की धाराएं जोड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने बुधवार को हरीशचंद को ग्राम काशीपुर व अहरोला नवाजी के तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा भी बरामद किया गया है। डंडा दो हिस्सों में था। हरीशचंद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed