फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After killing five Muslims, now bulldozers are creating fear: Burke

पांच मुसलमानों की जान लेने के बाद अब बुलडोजर से किया जा रहा खौफ पैदा : बर्क

Fri, 13 Dec 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
After killing five Muslims, now bulldozers are creating fear: Burke
संभल। बवाल के बाद से दीपासराय में लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर मुसलमानों को खौफजदा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांसद ने एक्स पर बुधवार की देर रात लिखा है कि पांच मुसलमानों की जान लेने के बाद अब बुलडोजर चलाकर मुस्लिम मोहल्लों में खौफ पैदा किया जा रहा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय मुसलमानों को शक की बुनियाद पर जेलों में डाला जा रहा है, और बेबुनियाद इल्जाम लगाए जा रहे हैं। जबकि इंसाफ की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। जुल्म से महिलाएं भी नहीं बची हैं। पूरे मोहल्ले खौफजदा हैं। सांसद ने आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश में संभल ऐसा शहर है जहां मुसलमानों पर जुल्म बढ़ रहे हैं। आगे लिखा है कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। बतादें कि दीपासराय में ही सांसद बर्क का भी आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed