फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   after four year loudspeaker at tempal

चार वर्ष बाद मंदिर पर लाउडस्पीकर बजेगा और कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल भी बनेगी

Sat, 08 Apr 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 08 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
after four year loudspeaker at tempal
चुनाव में लाउडस्पीकर तेज बजा तो होगी कार्रवाई - फोटो : demo
जिले में अब तक अधिकतर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दूसरे के धार्मिक कार्यों पर आपत्ति की गई है। इसे लेकर विवाद भी हुए हैं। मारपीट से लेकर मुकदमे बाजी तक हुई, लेकिन अब माहौल बदल रहा है। लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए समझदारी भरी पहल कर रहे हैं। ऐसी ही एक पहल असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला में हुई है। यहां के लोगों ने सौहार्द के लिए समझदारी दिखाई है। अमन के दुश्मनों को सबक सिखाने का मन बनाया है।  
विज्ञापन


गांव बेला में शरारती तत्वों ने गुरुवार को रात कब्रिस्तान की चहारदीवारी को गिराकर बवाल की स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली, क्योंकि यहां के अमन पसंद लोगों  ने एक दूसरे के धार्मिक कार्यों के लिए समझदारी दिखाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बाउंड्रीवाल गिराने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीएम राशिद अली खां, सीओ  बीपी सिंह बालियान के साथ असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने बैठाकर दोनों पक्षों की वार्ता कराई। वार्ता के दौरान तय हुआ कि ग्राम प्रधान कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाएंगे। साथ ही मंदिर पर चार वर्ष से बंद पड़ा लाउडस्पीकर भी सुबह-शाम बजेगा और चामुंडा मंदिर की टूटी पड़ी चहारदीवारी भी सही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गांव के लोगों ने कहा कि आपसी समझदारी से समाधान न किया गया होता, तो बलवा हो जाता। गांव के लोगों ने कहा कि हमें एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिलकर रहने की कला सीखनी होगी। यदि कोई विवाद सामने आए, तो उसका भी आपसी समझदारी से हल निकालना उचित होगा। इस पहल की अफसरों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed