फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After 24 hours, the body of Vishnu was found in Aligarh direction, 200 meters away from the spot.

24 घंटे बाद घटनास्थल से 200 मीटर दूर अलीगढ़ दिशा में मिला विष्णु का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours, the body of Vishnu was found in Aligarh direction, 200 meters away from the spot.
जुनावई। दशहरे पर गंगा स्नान करते समय साकरा घाट पर बहे युवक विष्णु का शव 24 घंटे के बाद घटनास्थल से 200 मीटर अलीगढ़ दिशा में मिला। शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था तथा गाजियाबाद में सब्जी बेचकर परिवार के पालन पोषण में पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के साकरा घाट पर दशहरे पर गंगा में स्नान करते समय बृहस्पतिवार का पांच दोस्त बह गए थे। बदायूं जनपद के गांव केरई निवासी दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया तथा हरि सिंह, प्रमोद कुमार को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पांचवां साथी विष्णु निवासी गांव गोपालपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़ पानी में बह गया था। बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने काफी तलाश किया, पर पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे मल्लाहों ने घटनास्थल से 200 मीटर दूर गंगा के दूसरे किनारे शव दिखाई दिया। सूचना पर अलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त विष्णु के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विष्णु भाई बहनों में सबसे बड़ा था, पिता का करता था सहयोग
जुनावई। मृतक विष्णु की दो बहनें और तीन भाई हैं। वह सभी बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। गाजियाबाद के विजयनगर में गांव केरई के युवकों के साथ ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था। सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था तथा पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed