फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocate shot dead in Bahjoi

Sambhal News: बहजोई में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Dec 2024 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Advocate shot dead in Bahjoi
बहजोई में अ​धिवक्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।  - फोटो : संभल
बहजोई(संभल)। नगर के रेलवे क्रॉसिंग निवासी अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा (33) की बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने कलक्ट्रेट के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीसीटीवी में दो बाइक सवार कैद हुए हैं। हत्या की सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी की।
विज्ञापन

गांव श्रीनगर कनेटा के रहने वाले अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा अब बहजोई में संभल बाईपास स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास परिवार के साथ रहते थे। वह चंदौसी न्यायालय में प्रेक्टिस करते थे। बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने गांव से स्कूटी से दूध लेकर घर आ रहे थे। कलक्ट्रेट व एसपी आवास के पास बिजलीघर के गेट के सामने चकरोड पर पहुंचने पर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर स्कूटी समेत जमीन पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पीआरवी ने 1008 एंबुलेंस से घायल अधिवक्ता सीएचसी भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एएसपी अनुकृति शर्मा, दीपक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का खोखा मिला है। स्कूटी पर भी गोली का निशान मिला है। दोपहर में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार दो लोग, तलाश में जुटी पुलिस
एएसपी अनुकृति शर्मा और सीओ दीपक तिवारी ने फोर्स के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग बाइक पर जाते हुए देखे गए हैं। शक के अंदेशे में बाइक सवारों के बारे में छानबीन कर रही है। वहीं घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दो लोग बाइक से आते देखे गए। जिनमें एक के मुंह पर ढाटा बंधा था।
--------------
लोगों ने सुनी थी तीन गोली चलने की आवाज
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि तीन गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। उधर पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। जिससे ये साफ हो गया है कि हमलावरों ने पिस्टल से गोली चलाई है। पुलिस ने दो और खोखे की तलाश में आसपास का क्षेत्र खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिली।
------
पेट में लगी गोली, ज्यादा खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम में अधिवक्ता के तीन गोली लगने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता के एक गोली जांघ से घिसटती हुई निकल गई। दूसरी गोली कमर से पार हो गई। जबकि तीसरी गोली पेट से पार होकर निकली है। जिससे छोटी और बड़ी आंत फटने से अधिक खून बह गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
---------------
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की हत्या से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पत्नी गीता रो-रोकर बेसुध हो गई। अधिवक्ता के दो बच्चे हैं। जिनमें बेटी उपासना 11 वर्ष और बेटा नितिन 9 वर्ष है। हर किसी की जुबां पर यही बात थी कि अब मासूमों का पालन पोषण कैसे हो सकेगा। मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।
-----
अधिवक्ता की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की गणेश नाम के व्यक्ति से रंजिश चल रही थी। पूरे मामले की हर बिंदू को लेकर जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

------
बार एसोसिएशन ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के सचिव सचिन गोयल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता हुई थी। उन्होंने कहा है कि तीन दिन के अंदर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी ने कहा कि हमारी बात बहुत समय एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रही है। अब समय आ गया है कि सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाना पड़ेगा। आज अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है।
-----------
अधिवक्ता की हत्या को जताया शोक
चंदौसी। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की हत्या पर शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर बार अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी, सचिव सचिन गोयल, गोपेश कुमार, संजय शर्मा, विनोद सिंह, तीरथ राज यादव, चंद्रेश गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, पुष्पेश चंद्र शंखधार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। उधर तहसील बार एसोसिएशन ने भी तहसील सभागार में शोकसभा का आयोजन किया। अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव, सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, पिंटेश शर्मा, विजय पाल सिंह यादव आदि अधिवक्ता थे। उधर बहजोई में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शोक सभा कर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की और कलेक्ट्रेट पहुंच कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह समेत हितेश कुमार गुप्ता, लवमोहन वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed