{"_id":"66d5029eba60c0ca3c042da4","slug":"administration-ready-for-rath-yatra-route-will-remain-diverted-sambhal-news-c-204-1-chn1002-112956-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रथयात्रा के लिए प्रशासन तैयार, रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रथयात्रा के लिए प्रशासन तैयार, रूट रहेगा डायवर्ट
Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गणेश मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रशासन ने भी रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रथयात्रा के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है।
पांच सितंबर को मेले का उद्घाटन होगा, जबकि सात सितंबर को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर नगर में रूट डायवर्ट रहेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। रथयात्रा वाले दिन यात्रा मार्ग पर दोपहर से ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। दोपहर तीन बजे से दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। साथ ही बैरियर में लगाए जाएंगे।
रथ यात्रा के लिए रूट प्लान
चंदौसी में सात सितंबर को निकलने वाली गणेश चौथ रथयात्रा के लिए शहर में फव्वारा चौक, भगत सिंह चौक, मालवीय चौक, बीएमजी तिराहा, चूने वाली गली, घंटाघर, बड़ा बाजार, कैथल गेट, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, गीता सत्संग भवन, सीता रोड, मनिहार चौक आदि रोड पर ई- रिक्शा और चार पहिया वाहनों का दोपहर दो बजे से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
यहां पर लगेंगे बैरियर
. गीता सत्संग भवन तिराहा (रघुनाथ आश्रम) बैरियर से गणेश मंदिर से मेला ग्राउंड से अर्द्धनारीश्वर मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
.मनिहार तिराहा बैरियर से गणेश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
.अर्द्धनारीश्वर मंदिर तिराहा बैरियर मेले की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
. गणेश चौक मेला गेट से बैरियर से गणेश मेले में सभी प्रकार के वाहनों का आवागन बंद रहेगा।
. ब्रह्म बाजार तिराहा कैथल गेट की पुलिया बैरियर से मेले की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
ये रहेगी पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था
. पथरा रोड तिराहा बदायूं रोड पर अस्थायी रोडवेज बस अड्डे का संचालन किया जाएगा।
.हनुमान सिंह ग्राउंड निकट सीता आश्रम चौकी के पास खाली ग्राउंड में सभी प्रकार के बड़े वाहन व ट्रैक्टर ट्रॉली की पार्किंग।
.नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज के ग्राउंड में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
.आवास विकास चौराहा (टेलीफोन एक्सचेंज) पर संभल- बहजोई मार्ग से आने वाले भारी वाहनों, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि की पार्किंग।
.कैथल गेट की पुलिया के पास दाऊजी मंदिर परिसर में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
. वीआईपी पार्किंग गणेश मंदिर के पास डेयरी के सामने वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग।
. कस्बा चंदौसी में रथयात्रा के दौरान कस्बे के अंदर दोपहर दो बजे से ई- रिक्शा, ऑटो सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। रथयात्रा मार्ग पर दोपहर तीन बजे से अन्य सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।