फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration exploiting farmers: Shankar

किसानों का शोषण कर रहा प्रशासन : शंकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत बहजोई विकास खंड के गांव टिकटा में आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सीजन में बारिश न होने से खरीफ की फसलों में उत्पादन घटकर आधा रह गया है।चकबंदी विभाग में किसानों का शोषण लगातार जारी है।

विज्ञापन
Administration exploiting farmers: Shankar
Administration exploiting farmers: Shankar - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत बहजोई विकास खंड के गांव टिकटा में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सीजन में बारिश न होने से खरीफ की फसलों में उत्पादन घटकर आधा रह गया है। चकबंदी विभाग में किसानों का शोषण लगातार जारी है। भाकियू टिकैत गुट की ओर से व्यापक सदस्यता अभियान समेत संगठन के विस्तार को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सीजन में बारिश न होने से खरीफ की फसलों में उत्पादन घटकर आधा रह गया है। चकबंदी विभाग में किसानों का शोषण लगातार जारी है। छुट्टा पशुओं को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिले में गन्ना भुगतान की व्यवस्था लचर है। बिजली निगम की ओर से किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। आए दिन पशु लंपी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार चीतों पर धन खर्च करने में लगी है। इसको लेकर भाकियू बड़े आंदोलन की तैयारी में है। संगठन की ओर से गांव-गांव घूमकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन बीते चालीस वर्षों से टिकैत परिवार के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रहा है। वहीं अब देखने में आया है कि कुछ तथा कथित संगठन अपनी व्यक्तिगत भलाई के लिए किसानों को गुमराह कर बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी संगठनों के झांसे में न आएं। इस बीच युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल राणा समेत मंडल महासचिव मुकेश यादव, राजपाल व मानपाल यादव ने भी विचार रखे। पंचायत में किशनपाल यादव समेत मनवीर राणा, गंगावासी, मुकुट सिंह, दुर्गपाल कुशवाहा, सत्यपाल सिंह, खुशीराम सिंह, लल्लू सिंह, अजयपाल सिंह, मनवीर सिंह, अमर सिंह राजपूत व मुनेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed