फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action taken on 117 vehicles by running a campaign, fine collected

अभियान चलाकर 117 वाहनों पर की कार्रवाई, वसूला जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Action taken on 117 vehicles by running a campaign, fine collected
परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 117 वाहनों पर कार्रवाई की है। साथ ही इंटरसेप्टर द्वारा निर्धारित गति से अधिक चलने वाले 42 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ प्रर्वतन अम्बरीश कुमार व यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 वाहनों पर कार्रवाई की। साथ ही रायसत्ती व नखासा तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहीं सात ई-रिक्शा सीज कीं। यातायात पुलिस द्वारा चंदौसी बाईपास पर इंटरसेप्टर द्वारा निर्धारित गति से अधिक चलने वाले 42 वाहनों के चालान ओवर स्पीड में किए। साथ ही परिवहन विभाग द्वारा ओवर स्पीड के 32 वाहनों के चालान किए। अभियान के दौरान यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले 117 वाहनों के चालान किए गए हैं। ऑनलाइन ऑफलाइन 21500 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और ई-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एआरटीओ प्रर्वतन अम्बरीश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ई-रिक्शा कस्बे में ही चलाने की हिदायत दी। हाईवे पर ई-रिक्शा चलाने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed