{"_id":"6782f033ef3cf58cb90f773f","slug":"action-taken-against-four-in-viral-video-of-assault-case-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116750-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट की वीडियो वायरल मामले में चार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट की वीडियो वायरल मामले में चार पर कार्रवाई
Sun, 12 Jan 2025 04:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर।
गांव गुमथल में हुई मारपीट की वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की है। गांव गुमथल निवासी नगमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके घर पर पास के ही अकरौली गांव के कुछ लोग रंजिशन लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। जिन्होंने महिला व उसके पति कमल सिंह के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। शनिवार को घटना के चार आरोपियों राज, ऋषिपाल, कैलाश और दीपक कुमार पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि अभी चार आरोपियों की पहचान कर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
विज्ञापन