फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accused of the murderous attack, which has been wanted for 12 years, is arrested and sent to jail

12 साल से वांछित चल रहा जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
accused of the murderous attack, which has been wanted for 12 years, is arrested and sent to jail
संभल। 12 साल से वांछित चल रहे जानलेवा हमले के आरोपी को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार को नखासा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव ततारपुर निवासी नाजिम गांव में घूम रहा है। जो कई वर्षों से जानलेवा हमले में वांछित है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

नखासा थाने के कार्यवाहक प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने में वर्ष 2008 में जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी भागा हुआ था।
विज्ञापन

न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर -3 मुरादाबाद द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इसके बाद धारा 82 सीआरपीसी के साथ ही कुर्की का आदेश धारा 83 सीआरपीसी निर्गत किए गए थे। उसके बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जिसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed