Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of kidnapping and raping a woman arrested

Sambhal News: अपहरण कर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a woman arrested
बिहार से नौकरी की तलाश में बहजोई रेलवे स्टेशन पर भटक रही महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी मोहरपाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के पटना निवासी महिला पति से विवाद होने के बाद कामकाज की तलाश में यूपी चलाई आई थी। वह बहजोई रेलवे स्टेशन पर नौकरी की तलाश में भटक रही थी। यहां मिले धनारी के गांव सेमला भूड़ निवासी मोहरपाल ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके अगवा कर अपने ट्यूबवेल में ले गया। जहां बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

यही नहीं मोहरपाल ने महिला के धोती से हाथ-पैर बांधे और बुधवार को गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया था। किसी ने अंजान नंबर से इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला बदहवास हालत में गन्ने के खेत में पड़ी मिली थी। महिला की ओर से पुलिस ने मोहरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी मोहरपाल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed