फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of burning pictures of gods and goddesses and getting them converted

देवी-देवताओं के चित्र जलाने व धर्मांतरण कराने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

सिरसानाल गांव में घर में घुसकर देवी-देवताओं के चित्र जलाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई है।पुलिस प्रशासन हरकत में आते ही जांच पड़ताल में जुट गया।प्रशासन से आग्रह है कि गहनता से पूरे मामले की जांच की जाए और जो दोषी हों, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
Accused of burning pictures of gods and goddesses and getting them converted

विस्तार

सिरसानाल गांव में घर में घुसकर देवी-देवताओं के चित्र जलाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई है। इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो आक्रोश पनप गया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन हरकत में आते ही जांच पड़ताल में जुट गया। डीएम ने एक कमेटी गठित कराई है। इसका नेतृत्व एसडीएम विनय कुमार मिश्र व सीओ जितेंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल में ईसाई धर्म के 40 से 45 परिवार निवास करते हैं। आरोप है कि बुधवार को स्कूल की दो शिक्षिकाएं महिला सुनीता पत्नी विलियम के घर पहुंचीं। विलियम बचपन में ही ईसाई धर्म को अपना चुके हैं, जबकि सुनीता सनातन धर्म को मानती चली आ रही हैं। आरोप है कि दो शिक्षिकाओं की ओर से सुनीता पर भी ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार की शाम दोनों शिक्षिकाएं घर आईं और उन्होंने घर में रखीं देवी-देवताओं के चित्र को फाड़ दिया और जला दिया।
विज्ञापन

महिला के पति का भी यही कहना है कि शिक्षिकाओं ने देवी-देवताओं का अपमान किया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस गांव पहुंची। मामले की जांच की गई।
नखासा थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है।
सिरसानाल गांव में पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार का धर्मांतरण का प्रयास किया गया और हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों को फाड़ा गया। इस घटना की प्राथमिक जांच में बच्चों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर कमेटी बनाई गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
सिरसानाल में हिंदू परिवार का धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर गया था। जानकारी मिली है कि ईसाई धर्म की दो शिक्षिकाओं ने ऐसा प्रयास किया है। प्रशासन से आग्रह है कि गहनता से पूरे मामले की जांच की जाए और जो दोषी हों, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
हरेंद्र सिंह रिंकू, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed