फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of assault on kiln owner for demanding wages, case registered

Sambhal News: मजदूरी के पैसे मांगने पर भट्ठा मालिक पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of assault on kiln owner for demanding wages, case registered
धनारी(संभल)। प्रयागराज के मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक पर मेहनताना मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।प्रयागराज के कौशांबी जिले के थाना करारी के गांव डहरा निवासी रामचरण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और उसके अन्य नौ साथी थाना रजपुरा के गांव सिंदलपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। जहां उनका संपर्क गांव के ही महेश, जीतपाल और सत्येंद्र से हुआ। उन्होंने बताया कि बीएस ईंट उद्योग नाम से एक ईंट भट्ठा गांव गुरेठा व भिरावटी में स्थित है। उस भट्ठे पर लेबर नहीं मिल रही है। उसके कहने पर पीड़ित व उसके साथी राजी हो गए और 1,70,000 रुपये महीने के हिसाब से मजदूरी तय हो गई। दोनों ईंट भट्ठे पर करीब ढाई महीने काम किया। जिसकी मजदूरी करीब 4,36,333 रुपए बनी।
विज्ञापन

आरोप है कि भट्ठा मालिक ने मजदूरी के 2,23,150 रुपये तो दे दिए, लेकिन उस पर 2,13,183 रुपये रह गए। जिसके बाद पीड़ित व उसके साथियों ने भट्ठा मलिक से कई बार तकाजा किया। एक वर्ष बीत जाने के बाद जब जुलाई में अपने रुपये लेने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके साथियों को कमरे में बंद कर के पीटा। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं एसपी के आदेश पर भट्ठा मलिक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

खेत पर कब्जा करने का लगाया आरोप
धनारी। गांव भकरौली निवासी मानगिरी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका एक खेत मझोला फतेहपुर में है। जिसे उस गांव के ही एक व्यक्ति को बंटाई पर दे दिया है। लेकिन अब बटाई वाले व्यक्ति ने खेत की मेड़ पर कब्जा कर लिया है। जब उससे कब्जा हटाने के लिए कहते हैं तो वह मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर उतारू हो जाता है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article