{"_id":"577eb0aa4f1c1b72027fc6cf","slug":"accident-in-bajoi-at-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
गांव नाधौस से कुछ दूरी पर बहजोई की तरफ युवकों की बाइक पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर दोनों मुस्लिम युवकों के परिवारों में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नाधौस से कुछ दूरी पर बहजोई की तरफ युवकों की बाइक पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर दोनों मुस्लिम युवकों के परिवारों में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव नाधौस निवासी नन्हे (19) पुत्र मेहंदी हसन पड़ोसी भूरे (20)पुत्र नौसे के साथ बाइक से बहजोई की ओर आ रहा था। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी बाइक अभी नाधौस से कुछ दूर ही पहुंची थी कि, एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई।
इसके बाद बेकाबू बाइक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों ही बढ़ईगिरी के काम में अपने-अपने पिता का हाथ बंटाते थे।