{"_id":"50b7caf73398ce657808a65c1bb118c4","slug":"accident-hindi-news-521","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से अपनी सीट देखकर लौट रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो छात्रों समेत तीन युवक घायल हो गए। हादसा बुधवार को साढ़े छह बजे गुमथल गांव स्थित धर्मकांटे के नजदीक हुआ है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक की गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हाईस्कूल के छात्र सोनू (18) को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। मनोज और हंसनू को रेफर किया गया है।
गुमथल स्थित बली मोहम्मद सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र सोनू (18) पुत्र सीताराम, इंटरमीडिएट के छात्र मनोज पुत्र नरेश और हेयर कटिंग का काम करने वाले हंसनू पुत्र सज्जन बाइक से गुमथल आ रहे थे। सोनू और मनोज अपने पंवासा स्थित परीक्षा केंद्र रामप्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में अपनी सीट देखकर वापस घर लौट रहे थे। मंडी समिति तिराहे पर काम कर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा हंसनू मिल गया। तीनों बाइक पर सवार हो गए। चंदौसी की ओर से गुमथल जाते समय गांव के निकट हादसा हो गया। तीनों गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर अपनी हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मनोज और हंसनू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।