{"_id":"09abd6f9334130dfb442e2cd4103a7b0","slug":"accident-hindi-news-494","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल-बहजोई मार्ग पर गुरुवार की की रात आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दिल्ली के जोहरीपुर मोहल्ला निवासी फूल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सोनू बुधवार को दुर्गा कालोनी निवासी अपनी बहन दुर्गेश के यहां आया था। गुरुवार को वह अपनी बहन के देवर मोनू के साथ बाइक से बहजोई में बुआ गया था।
रात को वापस लौटते समय संभल-बहजोई मार्ग पर पंवासा पेट्रोलपंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से सोनू के शव व घायल मोनू को जिला अस्पताल लाया गया। सोनू की मौत के बाद उसकी बहन दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल था।