फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident, dead,sambhal

हादसे में डेयरी सुपरवाइजर समेत दो की मौत

Fri, 22 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 22 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
accident, dead,sambhal
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
 सड़क हादसे में गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार डेयरी के सुपरवाइजर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा संभल-जोया मार्ग पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे  के करीब दोनों के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी गांव निवासी राजपाल (40वर्ष) पुत्र परम सिंह अतरासी के निकट जमापुर गांव में अपनी ससुराल गए थे। उनके साथ भतीजे सुधांशु (25वर्ष) पुत्र अजीत सिंह भी थे। सुंधाशु चांदपुर में दूध की फैक्टी में सुपरवाइजर के पद थे। दोनों बाइक से गुरुवार की रात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


संभल-जोया मार्ग पर मातीपुर गांव के निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राजपाल व सुंधाशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर असमोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को मनोटा पुल के पास पकड़ लिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed