{"_id":"60c5d1c6d17a1f69315f7fb6","slug":"accident-at-two-places-in-sambhal-happens-due-to-overspeeding-dcm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बेकाबू डीसीएम के कारण अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे, एक की मौत, चालक और परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बेकाबू डीसीएम के कारण अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे, एक की मौत, चालक और परिचालक घायल
Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:07 PM IST
सार
संभल जिले के बहजोई में दवाओं से भरी बेकाबू डीसीएम ने अलग-अलग दो स्थानों पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार घायल हो गया। वहीं मृतक की साली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संभल जिले के बहजोई में दवाओं से भरी बेकाबू डीसीएम ने अलग-अलग दो स्थानों पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार घायल हो गया। वहीं मृतक की साली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद डीसीएम ने आगे पहुंचकर एक दूसरी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार दो सगे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। इस बीच डीसीएम भी पलट गई और डीसीएम के चालक व क्लीनर भी घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच पहला हादसा बेहटा-जयसिंह चौराहे के निकट और दूसरा हादसा पाठकपुर के निकट हुआ। रविवार को सुबह आठ बजे करीब संभल की ओर से बहजोई आ रही एक दवाओं से भरी डीसीएम ने गांव बेहटा-जयसिंह के निकट एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जीजा अमित घायल हो गया। वहीं उसकी साली सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद चालक डीसीएम को भगाकर मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बबराला की ओर ले गया। वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बबराला रोड पर पाठकपुर पुलिस चौकी पर नाकाबंदी कर दी। बावजूद इसके चालक बेरियर तोड़कर पाठकपुर पुलिस चौकी से आगे निकल गया और श्यामपुर ढलान पर भी डीसीएम ने एक बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दो सगे भाइयों उमेश व कुंवरपाल समेत संतोष घायल हो गए। इसके बाद आगे कुछ दूरी पर पहुंचकर डीसीएम भी पलट गई। इससे चालक अनिल व क्लीनर सोनू भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में चालक अनिल व क्लीनर सोनू समेत दोनों सगे भाई उमेश व कुंवरपाल और अमित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका सोनी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।