फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident at railway line in sambhal

सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident at railway line in sambhal
संभल के सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ऐसे खुदे पड़े हैं जानलेवा गड्ढे। - फोटो : SAMBHAL
सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार, घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शनिवार की सुबह क्रॉसिंग के नजदीक खोदे गए गड्ढेेे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इसमें युवक घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार को भी इस गड्ढे में बाइक सवार गिरकर घायल हुआ था। रेलवे विभाग इस लापरवाही पर संज्ञान नहीं ले रहा है। न गड्ढे को कवर किया हुआ है और न संकेतांक लगाएं हैं। ऐसे में किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। गांव चिमियावली निवासी हरि सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक खुदे गड्ढे में गिर गई। इसमें हरि सिंह घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक गांव हजरतनगर गढ़ी के लिए जा रहा था। जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

राहगीरों ने गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिरसी भेजा। शुक्रवार की शाम गांव गढ़ी भारतल निवासी लोकेंद्र पुत्र चंदन की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी थी। जिसमें युवक घायल हुआ था। दरअसल पिछले दो सप्ताह से सड़क किनारे चार गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। रेलवे ने इन गड्ढों को कवर नहीं कराया और न कोई संकेतांक लगाया है। इसी के चलते हादसा हुआ है। संभल-मुरादाबाद रेलवे लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन हो रहा है। लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए सड़क किनारे हाईट गेज बनाया जाना है ताकि कोई ऐसा वाहन न गुजरने पाए जो बिजली लाइन को छूए। हादसों से बचाने के लिए खोदे गए इन गड्ढों से ही हादसे हो रहे हैं। रेलवे इन हादसों को दावत दे रहे गड्ढों को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि इन गड्ढों से राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed