{"_id":"5b1ecf794f1c1bf26e8b7724","slug":"acceptance-of-235-core-for-district-planinmg","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के लिए 235 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के लिए 235 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिला विकास योजना की बैठक में भाग लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास योजना की बैठक मेें जिले के विकास मसौदा तैयार किया गया। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 235 करोड़ के बजट पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। स्वीकृत बजट को जिले की पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर खर्च किया जाएगा।
सोमवार की सुबह 11.30 बजे प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें कृषि विभाग, ग्राम्य विकास, गन्ना विभाग, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत 37 विभागों के अधिकारियों ने बारी-बारी अपनी योजनाओं के बारे में बताया।
बैठक में सर्वसम्मति से दो अरब 35 करोड़ 56 लाख के प्रस्तावित परिव्यय पर सदन की मुहर लगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग के लिए 51 करोड़ 43 लाख, बेसिक शिक्षा के 13 करोड़, ग्रामीण पेयजल को 15 करोड़ 31 लाख, स्वच्छ शौचालयों के लिए 70 करोड़ 24 लाख, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को 24 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए एक करोड़ 35 लाख, वृद्घावस्था पेंशन को 15 करोड़ 65 लाख और निराश्रित महिला भरण-पोषण योजना के लिए 10 करोड़ प्रस्तावित परिव्यय स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम देवी समेत राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संभल राजेंद्र प्रसाद यादव, सीएमओ डा. अमिता सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी हरेंद्र सिंह, एएमए महावीर सिंह, डीएओ नरेंद्र प्रताप सिंह, डीएसटीओ महेंद्र सिंह व एडीएसटीओ दिनेश शर्मा मौजूद रहे।