फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   About Rs 12 crore will be spent on the restoration and beautification of pilgrimage sites and wells.

Sambhal News: तीर्थों और कूपों के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करीब 12 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
About Rs 12 crore will be spent on the restoration and beautification of pilgrimage sites and wells.
संभल में कोतवाली के पास ​स्थित अकर्ममोचन कूप। संवाद
संभल। 68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में तीर्थों और कूपों के सौंदर्यीकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। शासन के प्रोजेक्ट और 15वें वित्त आयोग के तहत तीर्थों और कूपों के सौंदर्यीकरण कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होने हैं। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बजट जारी होने पर नगर पालिका द्वारा कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं कुछ कूपों पर कार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया चल रही है।तीर्थों और कूपों को संवारने का कार्य पहले से ही चल रहा है। अब शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका ने शेष तीर्थों एवं कूपों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना की है। इसमें मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी में स्थित पंचाग्नि कूप पर 14.96 लाख रुपये से कार्य होना है तो सरायतरीन के रसोदक कूप पर 14.60 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसी तरह मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित ऋषिकेश कूप के सौंदर्यीकरण पर 18.20 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सभी कूपों पर कार्य 15वें वित्त आयोग से कराया जाना है और निविदा प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

शासन की वंदन योजना के अंतर्गत मोहल्ला कोट पूर्वी शिव मंदिर पर स्थित विमल कूप, मोहल्ला कोट गर्वी में साहनी वाले फाटक पर कृष्ण कूप, यहीं पर मंदिर के अंदर विष्णु कूप, कोतवाली के सामने अकर्ममोचन कूप, मोहल्ला ठेर में मृत्युंजय कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी में बलि कूप और सप्तसागर कूप पर सौंदर्यीकरण का कार्य होना है। कार्य के लिए 1 करोड़ 23 लाख 65 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

000000000
तीर्थों की संवर जाएगी सूरत, होंगे तमाम कार्य
नगर में स्थित सूर्यकुंड तीर्थ पर पूर्व में पर्यटन विभाग ने काम कराया है। नगर पालिका ने झील, पोखर, तालाब योजना के तहत 1.99 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 50 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा शंखमाधव तीर्थ पर कुछ कार्य हुआ है। अब वंदन योजना में सौंदर्यीकरण कार्य पर 89 लाख रुपये का प्रस्ताव है। यमघट तीर्थ पर 1.18 करोड़ रुपये से काम कराया जा रहा है। 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वंदन योजना में ही पाप मोचन तीर्थ पर 74 लाख रुपये, मृत्युंजय तीर्थ पर 1.15 करोड़ रुपये, मत्स्योदरी तीर्थ, भद्रकाश्रम तीर्थ और अन्नतसागर तीर्थ पर 2.69 करोड़ रुपये से कार्य होना है। जबकि वैश्विक नगरोदय योजना में भागीरथी तीर्थ पर 1.28 करोड़ से सौंदर्यीकरण कराया जाना है। यह प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उम्मीद है कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
राज्य वित्त आयोग से चतुर्मुख कूप का हुआ सौंदर्यीकरण
नगर पालिका ने राज्य वित्त आयोग से मोहल्ला आलम सराय में स्थित चतुर्मुख कूप का सौंदर्यीकरण कराया है। इसमें 20.56 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 100 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर कूप की तस्वीर बदली नजर आ रही है।
000000000
महिष्मति नदी पर कब्जे को लेकर सर्वे शुरू
संभल। महिष्मती नदी पर कब्जे चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। शुक्रवार को नगर पालिका की टीमों ने मौके पर जाकर सर्वे का कार्य किया। कितने स्थानों पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है। इसकी जानकारी इकट्ठा की गई। सर्वे के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद नदी को कब्जामुक्त किए जाने का काम होगा। बताते चलें कि महिष्मती नदी का पुनरुद्धार 15 करोड़ रुपये से होना है। सर्वे की शुरुआत हल्लू सराय से हो चुकी है। संवाद

00000000
तीर्थों और कूपों का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। कुछ पर कार्य चल भी रहा है। जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उसके जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। महिष्मती नदी पर कब्जे चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है।
-डॉ.मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका संभल

संभल में कोतवाली के पास स्थित अकर्ममोचन कूप। संवाद

संभल में कोतवाली के पास स्थित अकर्ममोचन कूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed