फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Abortion equipment, medicines recovered

Sambhal News: गर्भपात के उपकरण, दवाइयां बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Abortion equipment, medicines recovered
आवास विकास कॉलोनी निवासी ओमवती जुलाई 2022 को ही चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुई थी। वह अपने घर अवैध क्लीनिक संचालित कर महिलाओं के गर्भपात और प्रसव भी कराती थी। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बलकरनपुर की महिला अनीता की मौत के बाद पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने अवैध क्लीनिक से गर्भपात कराने के उपकरण और कुछ दवाइयां भी बरामद की हैं। अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स ओमवती बिना पंजीकरण अवैध रूप से अपने घर में क्लीनिक चला रही थी। उसके क्लीनिक में एक सिंगल बेड पड़ा मिला। साथ प्रसव कराने और गर्भपात कराने के उपकरण व कुछ दवाइयां बरामद हुईं हैं। क्लीनिक को सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी का कहना है कि गर्भपात करना गंभीर अपराध है। विशेष परिस्थितियों में इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से अनुमति ली जाती है। सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed