फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ab anshan nhin karega shahid k gaon

भाजपाइयों ने फिर मनाया, अब अनशन नहीं करेगा शहीद का गांव

Mon, 24 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 24 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ab anshan nhin karega shahid k gaon
शहीद
अब शहीद के परिजन सोमवार को अनशन नहीं बैठेंगे। इससे पहले सांसद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया था। लेकिन सुधीश कुमार की शहादत के बाद से ही अन्न त्यागे शहीद के परिवार ने मुख्यमंत्री के गांव में आने की मांग करते हुए पूरे गांव के साथ सोमवार को अनशन पर बैठने की घोषणा की थी।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल व एएसपी राममूरत यादव ने परिवार की मदद करने तथा शहीद के दिव्यांग भाई को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा  दिलाया है।  
विज्ञापन

पनसुखा मिलक निवासी शहीद सुधीश कुमार 16 अक्तूबर को सीमा पर शहीद हो गए थे। तब से लेकर शहीद के परिजन सीएम को घर बुलाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक सीएम गांव नहीं आए हैं। शनिवार को परिजनों ने रविवार की शाम चार बजे सीएम के आने का आश्वासन न मिलने पर सोमवार को भोर से अनशन करने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन शहीद के परिजन व गांव के लोग सोमवार से अनशन करने की तैयारी कर रहे थे।

मगर रात आठ बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह व पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह शहीद के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों व गांव के लोगों के साथ सोमवार को अनशन न करने का आह्वान किया लेकिन शहीद परिजन अनशन करने की बात कहते रहे। इसके बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने फोन कर अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव को भी बुला लिया।


शहीद के परिजनों ने बताया कि घर में शहीद सुधीश कुमार ही नौकरी करते थे। अब कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसे में हमारे दिव्यांग बेटे सुधीर कुमार को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल व एएसपी राम मूरत यादव ने दिव्यांग बेटे को नौकरी दिलाने तथा परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शहीद के परिजनों ने सोमवार को अनशन न करने का एलान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed