फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aadhe ghante thap rhi conectivity

बैंक में आधा घंटे ठप रही कनेक्टिविटी

Tue, 10 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 10 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
आए दिन बैंकों में कनेक्टिविटी जाने से लोग परेशान हैं। जुनावई की पीएनबी शाखा में आज शाम तक कनेक्टिविटी के गायब रहने पर दूर दराज के गांव से पैसे लेने आई आधी से ज्यादा जनता परेशान होकर वापस लौट गई। वहीं शाखा प्रबंधक ने इमरजेंसी लाइन से आधे से कम लोगों को पेमेंट दिया। 
विज्ञापन


जुनावई पीएनबी शाखा में आज सुबह से ही लीज लाइन के खराब होने पर कनेक्टिविटी गायब हो गई। जब इस संबंध में शाखा के प्रबंधक एनके मिश्रा ने कनेक्टिविटी गायब होने की जानकरी हासिल की तो बताया कि लाइन में फाल्ट है। बाद में जनता की परेशानी को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने वी सैट लाइन से कनेक्टविटी चालू कर शाम साढ़े तीन बजे तक 250 लोगों को दस लाख रुपये का कैश बांटा। इसके बाद यह लाइन भी साथ छोड़ गई।
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने बताया वी सैट लाइन के माध्यम से एक दो सैट ही चलाए जा सकते हैं। इस लाइन से अधिक सैट चलाये जाने पर यह काम करना बंद कर देती है। इसी के साथ साढ़े तीन बजे तक बैंक में कनेक्टिविटी न आने पर ग्रामीण क्षेत्र से आई जनता बिना पैसा लिए ही घर लौट गई। चंदौसी में भी लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed