{"_id":"69051a2930e94dd61a07d051","slug":"a-tractor-suddenly-came-from-the-field-and-hit-a-bike-killing-two-labourers-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124092-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत से अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत से अचानक सड़क पर आए ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
संभल में मजदूर के घर पर लगी भीड़। संवाद
चंदौसी(संभल)। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गांव रहोली और अल्हैदादपुर चंपू के बीच खेत से अचानक निकले ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजीव यादव (27) और गिर्राज (39) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़ कर मौके से भाग निकला। दोनों मजदूर चंदौसी से मजदूरी कर अपने गांव चितौरा लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि दोनों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी संजीव और गिर्राज मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों मजदूर काम कर चंदौसी से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही, दोनों रहोली और अल्हैदादपुर चंपू उर्फ चमरपुरा गांव के बीच पहुंचे, तभी खेत से अचानक निकले ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गिर्राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन उसे बाइक से सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो बच सकती थी गिर्राज की जान
हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान घायल गिर्राज सड़क पर तड़पता रहा। परिजनों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो गिर्राज की जान बच सकती थी। हादसे से गांव चितौरा में मातम पसर गया। संजीव अपने पीछे पत्नी पार्वती, बेटी शिवी और बेटा शिवम को रोता-बिलखता छोड़ गया, जबकि गिर्राज के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे जीतन, जितेंद्र, विवेक और बेटी काजू का रो-रोकर बुरा हाल है।