{"_id":"6a4185561a36c8916f0fb092","slug":"a-team-will-identify-gram-samaj-land-in-nagla-today-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137080-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नगला में आज ग्राम समाज की भूमि चिह्नित करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नगला में आज ग्राम समाज की भूमि चिह्नित करेगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सदर तहसील क्षेत्र के गांव नगला में बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। इसके लिए तहसीलदार ने टीम बनाई है। यह टीम 29 जून को मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। दावा है कि इस भूमि पर मजार बनाया गया है। इसे ही हटाकर भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।
श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक सुभाषचंद्र त्यागी ने डीएम से नगला में ग्राम समाज की बंजर भूमि गाटा संख्या-68/3 रकबा 0.170 हेक्टेयर भूमि में मजार बनाकर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई के आदेश दिए। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। यह टीम 29 जून को मौके पर जाकर जमीन को चिह्नित करेगी। बताया कि गंगहेटा में मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-8 बुलंदशहर की भूमि भी चिह्नित कराई जाएगी। इसके लिए भी टीम बनाई गई है। 30 जून को टीम नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पैमाइश करेगी। इस भूमि पर भी कुछ किसानों के द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत है। संवाद