{"_id":"68dee13b4fc18404dd08c301","slug":"a-procession-was-taken-out-on-completion-of-100-years-of-the-sangh-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-127653-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकला पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकला पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा
विज्ञापन
संभल में पथ संचलन निकालते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
संभल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संभल नगर में बृहस्पतिवार को स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक जिधर से भी निकले उनपर लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध रहे।
बृहस्पतिवार को पथ संचलन शिशु शिक्षा केंद्र से शुरू होकर शंकर कॉलेज चौराहा, तहसील रोड, टंडन तिराहा, कोतवाली, सर्राफा बाजार, बाजार गंज, मेंथा मार्केट, सुनारों गली, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड, कश्यप गली, गद्दी मोहल्ला से होते हुए श्री कल्कि मंदिर, रामलीला मैदान, सरथल चौकी, दरगाह मंदिर से होकर शिशु शिक्षा केंद्र पर आकर संपन्न हुआ। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण अनुशासन में चले। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
संघ के जिला प्रचारक संजीव कुमार ने कहा 1925 को नागपुर के अंदर विजय दशमी के दिन संगठन की नींव रखी गई थी। विजयदशमी के दिन तक वट वृक्ष की तरह पूरे विश्व के अंदर अपनी अनोखी छवि दर्शा रही है। इसके कारण पूरी दुनिया भारत की ओर अग्रसित है। कहा कि हमारे पूर्वजों एवं संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन समर्पित किया है।
विज्ञापन
इस दौरान संभल नगर के संघचालक कमल कौशल वार्ष्णेय, नगर खंड प्रचारक गगन, नगर प्रचार प्रमुख राजुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल दीक्षित, गोपी चंद्र, मनीष रस्तोगी, नरेंद्र रुहेला, हिमांशु शर्मा, देव गुप्ता, अनन्त त्यागी, राजेश सिंघल, मुकुल रस्तोगी आदि रहे।