{"_id":"6940715e74e9bf6fb200e9c2","slug":"a-married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-her-house-over-dowry-sambhal-news-c-204-1-chn1011-125216-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Tue, 16 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
धनारी। दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
ग्राम गढ़ी बिचौला निवासी गुड़िया ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गुलेटी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुर, सास, जेठ, देवर व पति चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं, इसलिए उनकी हैसियत चार पहिया वाहन देने की नहीं है। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके गढ़ी बिचौला में रह रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना जांच कराई जा रही है। संवाद