फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A man who seduced a friend's wife was forced to convert a woman, sent to jail

दोस्त की पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने वाला युवक महिला को धर्मांतरण के लिए कर रहा था मजबूर, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
A man who seduced a friend's wife was forced to convert a woman, sent to jail
संभल। दोस्त की पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ महिला को ले जाने के दौरान रुपये चोरी करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के साथ ही चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब महिला की बरामदगी होने पर पुलिस को महिला ने बताया कि बहला फुसलाकर ले जाने वाला युवक उसको धर्म परिवर्तन करने पर विवश कर रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने धर्मांतरण कानून के तहत रिपोर्ट में संशोधन किया है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। महिला अपने तीन बच्चों को घर पर छोड़ गई और एक बच्चे को साथ ले गई थी। महिला के पति ने शनिवार को असमोली थाने में बहला फुसला कर ले जाने और घर से रुपयों की चोरी करने की युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने छानबीन शुरू की। महिला को बच्चे के साथ बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। बुधवार को महिला ने पुलिस को बताया कि उसको ले जाने वाला युवक दानिश धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने महिला के बयान को दर्ज करते हुए धर्मांतरण कानून के तहत भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहली कार्रवाई धर्मांतरण कानून के तहत हुई
संभल। असमोली थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई की है। यह मामला जिले का पहला है। प्रदेश सरकार ने 2020 में इस कानून को लागू किया। इस कानून के तहत संभल जिले में पहला मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने धर्म परिवर्तन कराने के दबाव की बात अपने बयान में कही है। इसलिए धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई भी की गई है। आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। रणवीर सिंह, थानाध्यक्ष, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed