फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fine of Rs 31.20 lakh was imposed in 42 cases of adulterated food items.

Sambhal News: मिलावटी खाद्य पदार्थों के 42 मामलों में 31.20 लाख का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 31.20 lakh was imposed in 42 cases of adulterated food items.
संभल। होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर प्रशासन ने जुर्माने की बड़ी कार्रवाई की है। फरवरी में ही 42 मामलों में 31.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई मिलावटी रसगुल्ला, मिश्रित दूध, गुड़, बर्फी, खोया आदि के मामलों में की गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच कराई तो फेल हो गए। जिसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा की अदालत में मिलावटी खाद्य पदार्थों से संबंधित मामले चल रहे थे। एडीएम ने फरवरी महीने में ही 42 मामलों में सुनवाई करते हुए 31.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

थाना धनारी के 2, रजपुरा का 1, कोतवाली संभल के 5, कैला देवी के 11, बहजोई के 4, बनियाठेर के 8, नखासा के 5, कोतवाली चंदौसी का 1, जुनावई के 2, असमोली के 2, गढ़ी का 1 है। जुर्माने की धनराशि राजस्व विभाग को वसूल करनी है। बहरहाल, होली से पहले जुर्माने की बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली का माहौल बन गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed