Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A critical care unit will soon be operational at the Chandausi CHC.

Sambhal News: चंदौसी सीएचसी में जल्द शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A critical care unit will soon be operational at the Chandausi CHC.
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण अंतिम चरण में है। 50 बिस्तरों वाली यह पांच मंजिला इमारत दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग को सौंपे जाने की संभावना है। इस इकाई के शुरू होने से क्षेत्र के गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक सीएचसी में सड़क दुर्घटनाओं में घायल या अन्य गंभीर मरीजों को सामान्य उपचार ही मिल पाता था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें अक्सर बड़े अस्पतालों या अन्य जिलों में भेजना पड़ता था। समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती थी। इसी समस्या को देखते हुए शासन ने चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

इसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई थी। भूमि चिह्नांकन के बाद 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। करीब दो वर्ष से अधिक समय से इस इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक हरवेंद्र सिंह ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने संभावना जताई कि दिसंबर माह में संस्था विभाग को इकाई सुपुर्द कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य अंतिम दौर में
रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था इस निर्माण कर रही है। संस्था ने क्रिटिकल केयर यूनिट के बेसमेंट सहित पांचों मंजिल का निर्माण पूरा कर लिया है। अब भवन में रंग-रोगन और सजावट का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। दिसंबर माह में संस्था द्वारा यूनिट को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।


गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ
इस यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपचार मिल पाएगा। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए दूर के जनपदों में भेजना नहीं पड़ेगा। इससे मरीजों का बहुमूल्य समय बचेगा और उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। स्थानीय लोगों को अब आपात स्थिति में भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed