फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   8.25 lakh rupees cheated from three youths in the name of getting jobs in railways

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से ठगे 8.25 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
8.25 lakh rupees cheated from three youths in the name of getting jobs in railways
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से आरोपियों ने 8.25 लाख रुपये ले लिए। दस माह बाद भी नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे। अब आरोपी युवकों को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर कार्रवाई की मांग की है। वहीं युवकों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवली क्षेत्र के सीकरी गेट निवासी तरुण, पंचशील कॉलोनी निवासी निशांत राघव तथा रामपुर जनपद की तहसील शाहबाद के गांव ढकिया निवासी रूप बसंत का आरोप है कि 20 मई 2021 को उनकी मुलाकात चंदौसी के ही एक युवक से हुई थी। जिसने अपने माता-पिता द्वारा रेलवे मंत्रालय में जान पहचान होने और रुपये लेकर रेलवे में क्लर्क की नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी युवक ने तीनों युवकों को अपने माता-पिता व अन्य लोगों से मिलवाया। उस समय सरकारी नौकरी लगवाने की एवज में आठ-आठ लाख रुपये देने तथा नौकरी से पहले चार लाख रुपये देने की बात तय हुई। जिसमें निशांत ने तीन लाख, रूप बसंत ने चार लाख तथा निशांत राघव ने 1.25 लाख रुपये कई बार में आरोपियों के बैंक एकाउंट जमा कराने के साथ-साथ नकद भी दिए। उसके बाद आरोपी तीनों युवकों को दिल्ली रेलवे मंत्रालय भी ले गए। यहां भरोसा दिलाया कि कुछ दिन बाद नौकरी का नियुक्ति पत्र घर पहुंच जाएगा। इसके बाद तीनों युवक अपने घर वापस आ गए।
विज्ञापन

नौ जनवरी को नौकरी नहीं लगने पर जब तीनों युवकों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी और रुपये वापस करने इनकार कर दिया। तीनों पीड़ित युवक अपने रुपये वापस दिलाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध अभी तक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed